हजारीबाग

रियल हीरो: सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने रात 9:30 बजे बी-नेगेटिव ब्लड डोनेट कर बचाई मूक-बधिर मरीज की जान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: मानवता की मिसाल पेश करते हुए सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने देर रात 9:30 बजे बी-नेगेटिव ब्लड डोनेट कर एक मूक-बधिर मरीज की जान बचाई।

बी-नेगेटिव ब्लड जैसा दुर्लभ ग्रुप लाखों में किसी एक व्यक्ति के पास ही पाया जाता है, ऐसे में इतनी देर रात तुरंत ब्लड देना अपने आप में एक असाधारण और प्रेरणादायक कार्य है।

अजय कुमार सिंह इससे पहले गोरहर थाना प्रभारी रह चुके हैं और उससे पहले उन्होंने लोहसिंघना थाना में भी अपनी सेवा दी थी। वे न केवल अपने कर्तव्यों में निपुण हैं, बल्कि समाज सेवा की भावना से ओत-प्रोत एक नेकदिल पुलिस अधिकारी हैं।

समाजसेवी इम्तियाज हसन उर्फ विक्की का कहना है कि “ऐसे ही पुलिसकर्मी असली हीरो होते हैं, जो यूनिफॉर्म में रहकर मानवता की सेवा का सच्चा उदाहरण बनते हैं।”

लोगो ने कहा कि “अजय सर जैसे अधिकारी पुलिस विभाग की असली पहचान हैं। उनका यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।”

इस नेक कार्य के लिए सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को जनता और समाज के बीच से ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...