BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा  दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत 3 की मौत 2 गंभीर घायल

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत कुंदो मैदान के समीप बुधवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा भेजा।

मामले को लेकर थाना प्रभारी रवी रंजन कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान लोहरदगा निवासी कलाम अंसारी के पुत्र मिज़ान अंसारी, भंडरा थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी लालू उरांव के पुत्र मुकेश उरांव, और फगुआ उरांव के पुत्र प्रकाश उरांव के रूप में की गई है।

वहीं, जोरी निवासी अबुल अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी और पंडरिया ग्राम निवासी फ़तलू उरांव के पुत्र गोविंदा उरांव गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...