BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवघर में डकैती कांड का खुलासा 8 लाख नकद, स्कॉर्पियो और हथियारों के साथ 6 अपराधी दबोचे गए

Share
Share
Khabar365news

देवघर : देवघर पुलिस को डकैती मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में बीते सप्ताह हुई डकैती मामले में पुलिस ने छः अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इन अपराधियों के पास से स्कॉर्पियो, दो पिस्टल और लगभग आठ लाख रुपये की नकदी बरामद किया गया है। 

बता दें कि एक सप्ताह पहले मिसरना गांव निवासी सीताराम मंडल के घर पर 8 से 10 की संख्या में डकैतों ने हमला बोल दिया था और काफी मात्रा में जेवरात लूट कर फरार हो गए थे। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई थी। और सीसीटीवी फुटेज के जरिये उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही थी। 

जिसके बाद पुलिस ने 6 संदिग्ध अपराधियों को अपने गिरफ्त में लिया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल और एक खिलौना पिस्टल के साथ-साथ डकैती की रकम में से करीब आठ लाख रुपये बरामद किए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग स्कॉर्पियो भी बरामद की गई है। वहीं आगे की कार्रवाई में भी जुट गई है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...