हजारीबाग

दारू थाना की मिसाल — थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने खुद उठाई झाड़ू, छठ घाट को बनाया स्वच्छ और सुरक्षित

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा छठ तालाब में इस बार एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। कम्युनिटी पुलिसिंग की अनूठी पहल के तहत दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने स्वयं थाना स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर छठ घाट की साफ-सफाई अभियान में भाग लिया।

छठ घाट को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी ने न केवल खुद सफाई कार्य में हाथ बंटाया, बल्कि लोगों को ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील भी की। इसके लिए तालाब परिसर में जागरूकता से जुड़ा बैनर लगाया गया, जिसमें सुरक्षा संदेश लिखे गए थे।

थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने मौके पर कहा,

“छठ पर्व हमारी आस्था का प्रतीक है। इसका पालन स्वच्छता और सुरक्षा के साथ होना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की रखवाली नहीं करती, बल्कि समाज के हर शुभ कार्य में सहभागी बनना हमारा कर्तव्य है।”

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी के इस पहल की जमकर सराहना की। उनका कहना था कि दारू थाना क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच बढ़ता यह विश्वास प्रशासन की नई सोच और सकारात्मक बदलाव की पहचान है।

छठ घाट की सफाई के साथ-साथ दारू पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की भी पूरी रूपरेखा तैयार की है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठ पूजा संपन्न कर सकें।

दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन की यह पहल एक मिसाल बन गई है — जहां पुलिस, जनता और आस्था एक साथ मिलकर स्वच्छता और सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

एक घंटे के भीतर कोर्रा पुलिस ने सकुशल बरामद किया सात वर्षीय मासूम, थाना प्रभारी नेमधारी रजक की तत्परता से माता-पिता को लौटी खुशियां

Khabar365newsहजारीबाग। पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण हजारीबाग के...