हजारीबाग

कटकमसांडी में BDO पूजा कुमारी का बड़ा एक्शन, पीएम आवास राशि गबन करने वाले 25 लाभुकों पर नीलामपत्रवाद की तैयारी

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी; कटकमसांडी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गड़बड़ी करने वालों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पूजा कुमारी ने एक्शन मोड में आते हुए ऐसे 25 लाभुकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्होंने आवास निर्माण के लिए मिली सरकारी राशि का दुरुपयोग किया और मकान निर्माण कार्य पूरा नहीं किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन कई लाभुकों ने राशि लेकर आवास निर्माण नहीं कराया और पैसे का उपयोग अन्य कार्यों में कर दिया। प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस देने और चेतावनी जारी करने के बावजूद लाभुकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कटकमसांडी की प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग को पत्र भेजकर संबंधित लाभुकों के विरुद्ध नीलामपत्रवाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। बताया जा रहा है कि सभी लाभुकों को 30 से 40 हजार रुपये तक की राशि दी गई थी, जिसका सही उपयोग नहीं किया गया।
BDO पूजा कुमारी की इस कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक स्तर पर साफ संदेश दिया गया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, फर्जीवाड़ा या राशि का दुरुपयोग अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कटकमसांडी में लगातार सक्रिय और सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचान बना रहीं BDO पूजा कुमारी गरीबों के हक की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। उनकी इस पहल को आम लोगों ने सराहा है और इसे सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Khabar365newsपदमा/हजारीबाग: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने एक बार...

हजारीबाग

आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 75 लोगों की हुई जांच

Khabar365newsमनोकामना नाथ मंदिर परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर, जांच के साथ निःशुल्क...

हजारीबाग

पदमा में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किराना दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Khabar365newsप्रभारी श्रवण कुमार की सक्रियता से अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत...