Chatra

ईटखोरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी के 31 मोबाइल और कैमरे के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह की मुस्तैदी लाई रंग

Share
Share
Khabar365news

​चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ईटखोरी थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन कर दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम ने पेशेवर अंदाज में कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त पांच अभियुक्तों—चंदन कुमार भोक्ता, कामेश्वर कुमार, रुबेश कुमार, महेश भोक्ता और खिरोधर कुमार को दबोच लिया है।

​पुलिस की इस शानदार कार्रवाई में अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के 31 मोबाइल (अनुमानित मूल्य ₹10 लाख), एक निकॉन कैमरा मय चार्जर और घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह पूरी कार्रवाई दिनांक 16.03.2026 को सूरज कुमार दांगी द्वारा दर्ज कराए गए ईटखोरी थाना कांड संख्या 28/26 के आलोक में की गई है।

​थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और उनकी टीम, जिसमें स.अ.नि. दुखीराम महतो, स.अ.नि. पंकज कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे, की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में कथित अपराध के आरोपी की भीड़ ने ली जान

Khabar365newsचतरा। झारखंड के चतरा जिले में कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

जमीन फर्जीवाड़े में CO समेत 10 पर FIR

Khabar365newsचतरा। चतरा जिले में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन से जुड़े कथित...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Khabar365newsचतरा। चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चतरा में हाईवा ने CRPF जवान को कुचला

Khabar365newsचतरा। झारखंड के चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवा...