CrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु रेलवे पुलिस ने रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी कांड का खुलासा कर तालाब से लाखों का रेल संपत्ति बरामद किया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रामगढ़ जिले के हेंदेगीर कोले रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी मामले में रेलवे सुरक्षा बल पतरातू को बड़ी सफलता मिली है। करीब 1.80 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई रेल संपत्ति बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया,जबकि मुख्य आरोपी गुड्डू मलिक फरार हो गया। मामले में लगातार छापेमारी जारी है। जिसकी जानकारी पतरातु रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने दिया।

बता दें कि रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी से बाधित हुआ था रेल परिचालन जिसके बाद जांच पड़ताल जारी था।
रेलवे सुरक्षा बल के अशिकारियो ने बताया कि 11 अप्रैल हेंदेगीर कोले रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 137/06 से 138/07 के मध्य अज्ञात अपराधियों ने 11 ट्रैक सेंसर एवं क्लैंप असेंबली चोरी कर ली थी। घटना के बाद संबंधित विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण में रेलवे को लगभग 1.80 लाख रुपये की क्षति आंकी गई। चोरी के कारण रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ था।

आरपीएफ ने दर्ज किया मामला, जांच अजय कुमार सिंह को सौंपी गई

मामले में संबंधित विभाग की प्राथमिकी पर आरपीएफ पोस्ट पतरातू में रेल अधिनियम चोरी कांड के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त धनबाद के निर्देश एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त बरकाकाना के मार्गदर्शन में जांच के दौरान डंप डाटा के आधार पर 6 मई को राजेंद्र कुमार महतो, पिता गालो महतो, ग्राम बड़की मेडी पताल, थाना केरेडारी जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया। उसके पास सेंसर खोलने में प्रयुक्त रिंच और कटर भी बरामद हुए।

मोटरसाइकिल जब्त, फिर तालाब से मिली चोरी की संपत्ति

7 मई को आरोपी को रेलवे न्यायालय डाल्टनगंज में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर 8 मई को चोरी की रेल संपत्ति ले जाने में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (JH 02R 8272) जब्त की गई।

तालाब में छिपाकर रखा गया था चोरी का सेंसर

12 मई को मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक सोनू कुमार, प्रधान आरक्षी रविशंकर यादव और CIB/IPF बरकाकाना टीम ने बुढ़मू थाना पुलिस के सहयोग से ईचापीरी गांव में छापेमारी की। पुलिस पहुंचते ही आरोपी गुड्डू मलिक जंगल-पहाड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी जानकारी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरकार गिराने की कथित साजिश का आरोप,

Khabar365newsनई दिल्ली/शिलांग। मेघालय की राजनीति में कथित ‘प्रोजेक्ट मेघालय’ को लेकर नया...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

NEET UG में सुहर्ष बने झारखंड टॉपर

Khabar365newsरांची। NEET UG 2026 के परिणाम में झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार...