हजारीबाग

गिद्दी थाना में नए थाना प्रभारी का दिखा एक्शन मूड, कुछ दिन में ही बड़ी कार्रवाई कर भेजा आरोपी को जेल

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी: हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना में पदभार संभालते ही थाना प्रभारी इकबाल हुसैन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। महज चार दिन पहले ही थाना की जिम्मेदारी संभालने वाले थाना प्रभारी ने अपराध एवं अंधविश्वास के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई कर क्षेत्र में स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.05.2026 को गिद्दी थाना कांड संख्या 10/26, धारा 329(4) /118(1) /115(2) /109(1) BNS एवं 3/4 Witch Craft Act के प्राथमिकी अभियुक्त बिकाश टुडू, पिता मोती राम मांझी, ग्राम कनकी असनागढ़, थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए थाना प्रभारी के आने के बाद पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली में तेजी साफ दिखाई देने लगी है। अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्ती और त्वरित कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया है कि गिद्दी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अंधविश्वास, अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी।
गिद्दी थाना की इस तेज कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि नए नेतृत्व में पुलिस अब पूरी तरह सक्रिय और एक्शन मूड में काम कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Khabar365newsपदमा/हजारीबाग: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने एक बार...

हजारीबाग

आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 75 लोगों की हुई जांच

Khabar365newsमनोकामना नाथ मंदिर परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर, जांच के साथ निःशुल्क...

हजारीबाग

पदमा में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किराना दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Khabar365newsप्रभारी श्रवण कुमार की सक्रियता से अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत...