हजारीबाग

पदमा में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किराना दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Share
Share
Khabar365news


प्रभारी श्रवण कुमार की सक्रियता से अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


हजारीबाग/पदमा: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पदमा ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
पदमा ओपी थाना कांड संख्या 277/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त सतीश कुमार मेहता (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता–महेंद्र प्रसाद मेहता, ग्राम–सरैयाडीह, थाना–पदमा ओपी, जिला–हजारीबाग को अवैध तरीके से किराना दुकान में अंग्रेजी शराब की बिक्री करने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की। बरामद शराब में Godfather 650 ML की 20 बोतल, Godfather 500 ML की 20 बोतल, Kingfisher 650 ML की 12 बोतल, 8 PM 375 ML की 3 बोतल, Iqonic 375 ML की 3 बोतल, Sterling B7 375 ML की 3 बोतल, Royal Challengers 375 ML की 3 बोतल, Royal Stag 375 ML की 3 बोतल, McDowell No.1 375 ML की 2 बोतल तथा Imperial Blue 375 ML की 2 बोतल शामिल हैं।
इस पूरी कार्रवाई में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की विशेष चर्चा हो रही है। अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखते हुए पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया और किराना दुकान की आड़ में चल रहे शराब बिक्री के धंधे का खुलासा किया। प्रभारी श्रवण कुमार की सक्रिय कार्यशैली और टीम के साथ बेहतर समन्वय के कारण पुलिस को यह सफलता मिली।
छापामारी दल में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, एसआई राजेश हजरा, एसआई आलोक सोरेन तथा पदमा ओपी आर्म्स पार्टी के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...