JharkhandRamgahRamgarh

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पतरातु में भाजपा का ‘बंद’ सफल; मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

कल रांची में JPSC, JSSC, और CGL परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज आहूत राज्यव्यापी बंद का पतरातु में व्यापक असर देखा गया। भाजपा पतरातु मंडल के तत्वावधान में, पतरातु लेक रिसॉर्ट के मुख्य द्वार और आसपास के बाजार को पूर्णतः बंद कराया गया।
​बंदी कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार भगत ने किया। सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता और युवा पतरातु लेक रिसॉर्ट के समीप जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राज्य सरकार पर रोजगार मांगने वाले छात्रों को लाठी से पीटने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन के कारण लेक रिसॉर्ट के प्रवेश द्वार पर आवागमन अवरुद्ध रहा और आसपास की दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
​मीडिया को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार भगत ने कहा, “कल रांची में जिस तरह से शांतिपूर्वक अपनी मांगें रख रहे छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता की गई, वह अत्यंत निंदनीय है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और जब वे अपने अधिकार मांगते हैं, तो उन्हें लाठियों से चुप कराया जाता है। यह बंद छात्रों और एवं सामाजिक लोगों के प्रति भाजपा की एकजुटता का प्रतीक है। हम इस दमनकारी सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे।”भाजपा का बंदी को जनता एवं व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला
​आज के इस बंद और प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से
​रंजन कुमार भगत (मंडल अध्यक्ष),​रिद्धि राज​,अनिल राय,​राजाराम प्रजापति,​महेंद्र महतो,​वारिश खान,​पंकज सिंह,​राहुल कु. सिंह ​ऋषि राज भंडारी ,​सुखदेव महतो
​रितेश ठाकुर,​संजय रजक
​विजय सिंह,​बमबम रजक
​तथा भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
​भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य सरकार छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है और दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Recent Posts








Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर विधानसभा में गूंजा सवाल, विधायक रोशन लाल चौधरी ने सरकार से मांगा स्पष्ट रोड मैप

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । विधानसभाबड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट शिव मंदिर से माँ पाँचवाहिनी तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन,

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु न्यू मार्केट शिव मंदिर प्रांगण से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

प्रवीण प्रभाकर से मिले सुदेश महतो

Khabar365newsरांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने अस्वस्थ चल रहे...