BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 की वार्ड पार्षद निभा देवी ने अपने वार्ड क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाने की अपील की।

अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच तिरंगा वितरित किया गया। वार्डवासियों ने भी उत्साह के साथ अभियान में भाग लेते हुए अपने-अपने घरों पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि “भारत का तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा “हर घर तिरंगा” अभियान लोगों के भीतर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला जनअभियान बन चुका है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर ध्वज संहिता का पालन करते हुए पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और आने वाली पीढ़ी को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दें।

अभियान के दौरान पूरे वार्ड में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। वार्डवासियों ने अधिक से अधिक लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान से जोड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

फरार आरोपी पर जामताड़ा पुलिस का शिकंजा,

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नितिन नबीन से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, झारखंड के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Khabar365newsरांची। भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

विधायक पुत्र से कथित मारपीट मामले में 9 नामजद,

Khabar365newsरांची। विधायक पुत्र के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने...