हजारीबाग

नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पदमा/हजारीबाग: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को 11 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि गारू करुहा रेलवे ओवरब्रिज के पास कुछ लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
छापामारी के दौरान पुलिस ने लखिन्द्र कुमार डांगी (30 वर्ष) को 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तथा विशाल कुमार यादव (21 वर्ष) को 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में इसे सुरेंद्र डांगी, निवासी ढोड़ी, थाना मयूरहंड, जिला चतरा से खरीदने की बात बताई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (JH02AT-1528) और होंडा सिटी कार (JH10AX-8591) भी जब्त की।
इस मामले में बरही (पदमा) थाना कांड संख्या 279/2026, दिनांक 12 अगस्त 2026 के तहत NDPS Act की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपी सुरेंद्र डांगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, बरही अंचल के पुअनि अनिल कुमार, पदमा ओपी प्रभारी पुअनि श्रवण कुमार सहित पुअनि संदीप कुमार, राजेश कुमार हाजरा, विपिन बिहारी सिंह, आलोक कुमार सोरने तथा रिजर्व गार्ड की अहम भूमिका रही।
हजारीबाग पुलिस की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उसकी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई को दर्शाती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...