BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पीएम मोदी बोले बिहार में जुटी भारी भीड़, गुजरात से भी बड़ी

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को बिहार दौरे पर समस्तीपुर पहुंचे। एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने बड़ी संख्या में जुटी जनता को देखकर उत्साह जताया और कहा कि आप जितनी संख्या में यहां आए हैं, वहां मैं गुजरात में अपनी आधी जिंदगी में इतनी भीड़ नहीं जुटा पाता। जनसभा में पीएम मोदी का स्वागत मखाने की माला पहनाकर किया गया। उन्होंने मंच से लोगों को मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने के लिए कहा, जिसके बाद पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। इस अवसर पर उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा, “इतनी रोशनी में भी आपको लालटेन की जरूरत है क्या?” और देशभर के लोगों को संदेश दिया कि अब लालटेन नहीं, विकास चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार फिर से एनडीए और सुशासन सरकार का चुनाव करेगा और जंगलराज वालों को दूर रखेगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए इस बार पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे बड़ा जनादेश हासिल करेगा। इसके अलावा, पीएम मोदी ने जनसभा से पहले कर्पूरी ग्राम का दौरा किया और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उनके परिवार से भी मुलाकात की। जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और नित्यानंद राय सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...