हजारीबाग

बरकट्ठा में छठ पर्व की तैयारी को लेकर अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो की सशक्त पहल — प्रखंड सभागार में मुखियाओं संग समीक्षा बैठक, सुरक्षा व स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/बरकट्ठा:
आगामी छठ महापर्व को लेकर बरकट्ठा प्रखंड प्रशासन ने पूरी तत्परता के साथ तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार महतो की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार, बरकट्ठा में सभी पंचायतों के मुखिया एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं घाटों की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो ने बैठक में कहा कि —

“छठ महापर्व हमारे आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। इस पर्व में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर पंचायत स्तर पर घाटों की सफाई, बैरिकेडिंग, और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।”

उन्होंने सभी मुखियाओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जल विभाग, पुलिस प्रशासन एवं स्वच्छता कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

अंचलाधिकारी ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सभी घाटों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस बल की तैनाती की जाए।

बैठक में मौजूद मुखियाओं ने भी अंचलाधिकारी की सक्रिय कार्यशैली और तत्पर प्रशासनिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि विजय कुमार महतो के नेतृत्व में प्रखंड प्रशासन हमेशा जनहित के मुद्दों पर अग्रसर रहता है।

बरकट्ठा प्रखंड में इस बार छठ पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की यह बैठक इस बात का प्रतीक है कि पर्व को शांति, सौहार्द और स्वच्छता के माहौल में मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी तत्परता से की जा रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...