हजारीबाग

आस्था : छठ मइया की आराधना संग मानवता की पूजा हजारीबाग यूथ विंग ने 11 रुपए में 21 सामग्री बाँटकर रचा नया इतिहास

Share
Share
Khabar365news

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की झोली में हजारीबाग यूथ विंग ने भर दी आस्था और मुस्कान दोनों की सौगात

कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, नगर आयुक्त,सहायक नगर आयुक्त सहित अनेक समाजसेवी हुए सम्मिलित

छठ महापर्व लोक आस्था और एकता का प्रतीक है, संस्था की यह सेवा भावना समाज में श्रद्धा और सहयोग का संदेश देती है : ब्रज किशोर जायसवाल

छठ पर्व स्वच्छता,श्रद्धा और संस्कृति का संगम है। हजारीबाग यूथ विंग की पहल जनसेवा की उत्कृष्ट मिसाल है : नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद

हजारीबाग

सूर्य उपासना और लोक आस्था का पवित्र महापर्व छठ के मौके पर जरूरतमंद परिवारों के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने बीते वर्षों की भांति वर्तमान वर्ष भी बहुत ही नेक पहल की है। छठ महाव्रत करने वाले परिवारों को महज़ 11 रुपए के सहयोग राशि में 21 पूजन सामग्री उपलब्ध कराया गया। यूं तो हजारीबाग यूथ विंग हमेशा जनसेवा के कार्यों में निरंतरता बनाए रखती है और लोककल्याण को ध्यान में रखते हुए कुछ नया करने का प्रयास करते रहती है लेकिन छठ महापर्व के पूर्व संस्था का यह पहल सनातनी आस्था को ओर अधिक प्रगाढ़ बनाने में हितकर साबित होता है। समाज के लोग इस पहल की स्वतंत्रत कंठ से खूब सराहना कर रहे हैं और हजारीबाग यूथ विंग के कर्मठ और सक्रिय सेवाभावी सदस्यों को खूब आशीर्वाद भी दे रहें हैं । हजारीबाग यूथ विंग ने सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता को बरकरार रखते हुए शुक्रवार को छठ महापर्व के शुभ अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सूप,नारियल और पूजन सामग्री का वितरण किया। यह आयोजन संस्था के द्वारा तीसरी बार आयोजित किया गया है। इस पहल के अंतर्गत एक सूप, नारियल, शुद्ध घी,सिंदूर, रोड़ी, कपूर, जाफर, काफर, काठ बादाम, कमल गोटा, लौंग, इलायची, बड़ी इलायची, छुहारा, मखाना, रुई बत्ती, धूपबत्ती, माचिस, सुपारी और आरत पत्ता एवं माचिस प्रदान किया गया। ये सभी सामग्री केवल 11 रु के सहयोग राशि के शगुन के तौर पर लिया गया। ज्ञात हो कि समाज में ऐसे कई परिवार हैं, जो आर्थिक कारणों से छठ पूजा नहीं कर पाते, परन्तु उनकी छठ मैया के प्रति गहरी श्रद्धा रहती है। इन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, हजारीबाग यूथ विंग ने इस सेवा का आयोजन किया, ताकि सभी श्रद्धालु अपनी आस्था के इस पर्व में शामिल हो सकें। कार्यक्रम का आरंभ छठ मैया के जयकारों के साथ किया गया,इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल,नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद,सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की धर्मपत्नी विद्या जायसवाल तथा संस्था संरक्षक की माताजी सुधा रानी जैन की उपस्थिति में कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया।सभी अतिथियों को संस्था के द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन हजारीबाग यूथ विंग के सचिव रितेश खण्डेलवाल ने किया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यक्रम संयोजक की भूमिका में जयप्रकाश खंडेलवाल ने अपनी भूमिका निभाई। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक आस्था का अद्भुत प्रतीक है। ऐसे अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच सेवा की भावना से पूजन सामग्री वितरित करना वास्तव में समाज को जोड़ने वाला कार्य है। हजारीबाग यूथ विंग की यह पहल न केवल अनुकरणीय है बल्कि प्रेरणास्रोत भी है। नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति और स्वच्छता दोनों का संगम है। हजारीबाग यूथ विंग ने इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धा, सेवा और सहयोग की मिसाल पेश की है। ऐसी संस्थाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव रितेश खण्डेलवाल,उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल,संस्था मार्गदर्शक संजय कुमार,विकाश केशरी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज, प्रमोद खण्डेलवाल, प्रणीत जैन, विवेक तिवारी,सेजल सिंह,खुशी कुमारी,प्रज्ञा कुमारी,मोहम्मद ताजुद्दीन,राजेश जैन,प्रिंस कसेरा, उदित तिवारी, प्रवेक जैन, रंजन चौधरी,अजीत चंद्रवंशी,पन्नालाल जैन,पिंटू जैन, अंकुर केशरी,कैलाश कुमार,वर्षा जैन,विनय पांडे समेत कई अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कार्यक्रम की सफलता में सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के योगदान सराहनीय रहा। मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।


अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य सदैव समाजसेवा और लोक आस्था की रक्षा रहा है। छठ पर्व पर यह सेवा कार्यक्रम हमारी उसी भावना का प्रतीक है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में BDO पूजा कुमारी का बड़ा एक्शन, पीएम आवास राशि गबन करने वाले 25 लाभुकों पर नीलामपत्रवाद की तैयारी

Khabar365news कटकमसांडी; कटकमसांडी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गड़बड़ी करने...