हजारीबाग

कोर्रा पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई — थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में विकाश नगर सारले में जुआ अड्डे पर छापा, नौ जुआरी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 24 अक्टूबर 2025: कोर्रा थाना प्रभारी पु.अ.नि. अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बड़ी और सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए विकाश नगर सारले में संचालित जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। दिनांक 23.10.2025 की रात रात्रि गश्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए छापेमारी दल को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस ने बिना समय गँवाए कार्रवाई करते हुए विकाश नगर सारले स्थित मकान में छापा मारा और मौके पर जुआ खेल रहे कुल नौ व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक ताश की गड्डी, ₹18,600 नगद, नौ मोबाइल फोन और एक गमछा बरामद किया। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कोर्रा थाना कांड संख्या 190/25 दिनांक 24.10.25, धारा 292/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 11 बंगाल जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अजीत कुमार की इस तत्परता और नेतृत्व में की गई छापेमारी से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की सक्रियता, ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोर्रा थाना क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने का कार्य प्रभावी रूप से हो रहा है। अजीत कुमार ने कहा कि “पुलिस का उद्देश्य समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, ऐसे अवैध कृत्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा सलगा बिरहोर टांडा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

Khabar365newsकटकमदाग़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को हजारीबाग...

हजारीबाग

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस का परचम, पु०अ०नि० रोशन कुमार को फिंगर प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

Khabar365newsचतरा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में...