BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

एकता और सतर्कता के संदेश के साथ ‘Walk for Unity & Integrity’ का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में, पट्रातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा टाउनशिप परिसर में ‘Walk for Unity & Integrity’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में राष्ट्रीय एकता, पारदर्शिता और नैतिक आचरण के मूल्यों को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व श्री ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (PVUNL) ने किया। उनके साथ श्री अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री विष्णु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री ओ. पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), श्रीमती संगीता दाश, महाप्रबंधक (टीएस), श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति, विभिन्न विभागाध्यक्षगण तथा सीआईएसएफ यूनिट PVUNL के कमांडेंट एवं जवान, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत एकता प्रतिज्ञा के साथ हुई, जिसमें सभी ने जीवन और कार्य के प्रत्येक क्षेत्र में एकता, सत्यनिष्ठा और सतर्कता की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री ए. के. सहगल ने अपने संबोधन में संगठन में सतर्कता, एकता और नैतिक जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यही मूल्य एनटीपीसी की निरंतर प्रगति और सफलता की आधारशिला हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

दो बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी,

Khabar365newsबागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से जुड़ा एक मामला चर्चा में आया...

ActiveBusinessindiaJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गढ़वा में 50 के करीब जंगली हाथियों का झुंड, 24 गांवों में दहशत

Khabar365newsगढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों के बड़े झुंड की...

ActiveBreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Khabar365newsगिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या,

Khabar365newsरांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी...