BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमित भूमि से हटाने के लिए अभियान शुरू

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक

पतरातू प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमित भूमि से हटाने के लिए आज से अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत पतरातू अंचल और पिठोरिया थाना के सीमा क्षेत्र से लेकर पूरे अंचल क्षेत्र में आज से मापी किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि पर्यटन की दिशा में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी हो इसके लिए पर्यटन मंत्री के आदेश अनुसार पतरातू डैम क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाया जाएगा। वहीं तालाटांड़ नलकारी नदी से लेकर डैम क्षेत्र, बासल थाना के लबगा, मुड़कटी आदि क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमित भूमिका मापी की जा रही है। इसके बाद अतिक्रमण करने वाले लोगों को अतिक्रमण को स्वत: हटाने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा। नहीं हटाए जाने पर पुलिस और प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि डैम क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जाएगा।

डैम के निकट सुंदर पार्क बनाया जाएगा। ताकि पर्यटकों को यहां पर हर सुविधा मिल सके। दूसरी ओर जो लोग पतरातु डैम के निकट झुग्गी झोपड़ी बना कर होटल चला रहे हैं। उनका रोजगार छिन जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने में आज पतरातू अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, पतरातू थाना के एसआई प्रदीप कुमार और अंचल की टीम शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...