BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

GST की राहत पर भारी पड़ा डॉलर, बाजार में बढ़ेंगे दाम

Share
Share
Khabar365news

आजकल रुपया जिस रफ्तार से गिर रहा है, उसने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ने ही वाला है. असर सीधा उन चीज़ों पर पड़ने वाला है, जिन्हें आप और हम रोज़मर्रा में इस्तेमाल करते हैं, जैसे मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप, एसी, फ्रिज, मेकअप और यहां तक कि गाड़ियां भी. हाल ही में सरकार ने जीएसटी कम किया था, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन रुपये की यह गिरावट ने उस राहत पर पानी फेरने का काम किया है

रुपये की कमजोरी सबसे ज्यादा उन कंपनियों को दिक्कत दे रही है, जो अपने प्रोडक्ट्स के पुर्ज़े या पूरा प्रोडक्ट विदेश से मंगाती हैं. पिछले कुछ महीनों से कच्चे माल की लागत बढ़ रही थी, फिर भी कंपनियां दाम बढ़ाने से हिचक रही थीं, क्योंकि जीएसटी घटने के बाद सरकार का रुख सख्त था. लेकिन अब जब डॉलर मजबूत और रुपया कमजोर हो गया है, तो कंपनियां इस नुकसान को और ज़्यादा झेल नहीं पा रही हैं.

इकॉनमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और बड़े घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों ने साफ़ कर दिया है कि दिसंबर से जनवरी के बीच वे कीमतों में 3 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेंगी. इसका कारण मेमोरी चिप, कॉपर और दूसरे जरूरी हिस्सों के दाम काफी बढ़ जाना बताया जा रहा है. कई चीज़ों की लागत का 30 से 70 प्रतिशत तक हिस्सा विदेशों पर निर्भर है, इसलिए रुपये की कमजोरी सीधे लागत को बढ़ा देती है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

30 करोड़ की शेयर बाजार ठगी का खुलासा,

Khabar365newsसंतकबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में करीब 30 करोड़ रुपये...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साइबर ठगों की काली कमाई का खुलासा

Khabar365newsमथुरा। साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए मथुरा पुलिस ने बड़ा...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

AI देगा पहले अलर्ट, बाढ़-चक्रवात से पहले ही हो जाएंगे सतर्क

Khabar365newsनई दिल्ली। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पिठौरिया में ईंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरा, खलासी घायल

Khabar365newsरांची। पिठौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ईंट लेकर जा रहा एक...