BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

कमरा खाली नहीं मिला तो होटल संचालक और स्टाफ के साथ मारपीट

Share
Share
Khabar365news

रांची के रातू थाना क्षेत्र के तिलता स्थित न्यू होटल के संचालक प्रशांत साहू और उसके स्टाफ प्रीतम कुमार ने आरोप लगाया है कि दर्जनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की है। मामले को लेकर होटल संचालक पंडरा थाना क्षेत्र के दीप नगर निवासी प्रशांत साहू ने रवि सिंह, सुमित सिंह और सूरज पाठक समेत अन्य 15-20 लोगों के विरुद्ध रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना 3 दिसंबर की शाम की है। आरोपी अपने दोस्तों के साथ तिलता स्थित न्यू होटल पहुंचे और कमरा बुक करने को कहा। इसपर होटल के स्टाफ ने कहा कि कोई कमरा खाली नहीं है। इतना सुनते ही रवि सिंह गाली-गलौज करने लगा एवं अपने सभी सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी पीटाई कर दी। थाना में शिकायत कर जैसे हीं होटल संचालक व स्टॉफ निकले फिर सभी आरोपियों ने उन्हें रोककर हथियार लहराते हुए, फिर से जमकर पीटाई कर दी औऱ कार के शीशे तोड़ दिये। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...