BreakingJharkhandLATEHARझारखंडब्रेकिंगलातेहार

टायर फटने से चालक की मौत, रेलवे फाटक बंद रहने से देर से पहुंची एंबुलेंस

Share
Share
Khabar365news

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भूषाढ़ नदी के पास गैस सिलेंडर लदे वाहन (यूपी 25 एफटी 6839) का टायर पंचर होने के बाद चालक उमाशंकर सहाय (40) उसे मरम्मत कराने के लिए दुकान की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान टायर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना तीव्र था कि पास खड़े उमाशंकर गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस रवाना हुई, लेकिन टोरी रेलवे फाटक बंद होने के कारण वह आधे घंटे तक रास्ते में ही फंसी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो चालक की जान बचाई जा सकती थी। फाटक खुलने के बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और उमाशंकर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक उमाशंकर सहाय नवादा (बिहार) के गोनावा, गोंदापुर स्थित जल मंदिर इलाके के निवासी थे और राजेश्वर प्रसाद के पुत्र थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, उमाशंकर लंबे समय से भारी वाहनों पर कार्यरत थे और घटना के समय वे अकेले ही टायर बदलने की तैयारी कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...