Breakingदेशब्रेकिंग

बस हादसे पर PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Share
Share
Khabar365news

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले से सड़क हादसे की एक बड़ीखबर सामने आ रही है, जहां एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस चित्तूर-मरडुमल्‍ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में जा गिरी। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 37 यात्री सवार थे, जो तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम की ओर जा रहे थे। घटना को लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि अब तक 9-10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन द्वारा त्वरित राहत अभियान चलाया जा रहा है। वहीं घायलों को भद्राचलम एरिया अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बस चित्तूर-मरडुमल्‍ली गिरी मार्ग पर मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने के बाद गहरी घाटी में जा गिरी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, और घायलों को 50,000 रुपये की राशि देने का ऐलान किया है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन। चंद्रबाबू नायडू ने भी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। साथ ही जांच के आदेश दिये हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातु की पीटीपीएस क्षेत्र में रामा देवी40, पति...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Khabar365newsगढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना: रुके हुए भुगतान फिर से भेजने की तैयारी

Khabar365newsमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुरू में कई लाभुकों को राशि...