रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
झारखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी का कल दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पतरातु प्रखंड के तीन गांवों – हरिहरपुर पंचायत के राजाबेड़ा, तालाटांड पंचायत के बरतुआ तथा हफुआ पंचायत के ईचापिरी में आगमन प्रस्तावित है।

महामहिम के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पतरातु प्रखंड के अंचलाधिकारी श्री मनोज कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ है।
एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन कुमार शर्मा ने बताया कि एकल अभियान दूरस्थ ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, ग्राम विकास एवं सामाजिक जागरूकता का कार्य कर रहा है। यह उन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास है, जहां औपचारिक विद्यालयों की पहुंच नहीं है। इसी कार्य के अवलोकन हेतु महामहिम राज्यपाल महोदय का आगमन हो रहा है।
यह जानकारी पतरातु संच समिति के सचिव सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भुनेश्वर ठाकुर, अनीता जैन, पारिजात कुमारी, बाबूलाल गोप, राजू पाण्डेय, अर्जुन सिंह, कर्ण महतो, चन्द्रशेखर कुमार, नागेश्वर महतो, शांती देवी, खिरेन्द्र कुमार, नन्दकिशोर महतो, रविन्द्र बेदिया, दिनेश महतो, अजीत कुमार, नित्यानंद महतो, राजकिशोर महतो, संगीता कुमारी, देवासन गंझू सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
Leave a comment