
🔹 संयुक्त चिकित्सा आंदोलन के प्रथम चरण का आगाज़
रामगढ़। आज संगठन की राज्य इकाई के निर्देशानुसार रामगढ़ जिले के सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सकों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
🔹 10 चिकित्सा संगठनों का संयुक्त आंदोलन
ज्ञात हो कि वर्षों से लंबित चिकित्सकों की जायज मांगों के समाधान को लेकर मेडिकल फ्रेटरनिटी के सभी 10 संगठनों ने चार चरणों में चरणबद्ध संयुक्त चिकित्सा आंदोलन की घोषणा की है। आज इस आंदोलन का प्रथम दिन है।
🔹 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा विरोध काला बिल्ला प्रोटेस्ट
अपनी मांगों के समर्थन में जिले के सभी चिकित्सक आज से 20 अक्टूबर 2026 तक लगातार अपने कार्यस्थलों पर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

🔹 कल प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं उपायुक्त को ज्ञापन
आंदोलन के क्रम में कल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत चिकित्सकों की लंबित मांगों एवं आंदोलन से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त महोदय, रामगढ़ को सौंपा जाएगा।
चिकित्सा समुदाय की मांग है कि वर्षों से लंबित समस्याओं का शीघ्र एवं न्यायसंगत समाधान किया जाए। संयुक्त चिकित्सा आंदोलन का उद्देश्य सभी संगठनों की एकजुटता के साथ चिकित्सकों की जायज मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।
Leave a comment