BreakingCrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में पेवर ब्लॉक निर्माण में भारी अनियमितता, लाखों की लागत पर उठे गंभीर सवाल

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर (पाकुड़) । पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत डांगापाड़ा मोड़ के समीप चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, (लगभग 10 लाख) की लागत से बन रहे इस कार्य में मानकों की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

निर्माण कार्य में निर्धारित मात्रा से कम बालू और अत्यधिक मात्रा में मर्डर डस्ट (स्टोन डस्ट) का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पेवर ब्लॉक की मजबूती और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारों का कहना है कि इस तरह का घटिया मिश्रण कुछ ही महीनों में सड़क को जर्जर बना देगा, लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग आँख मूंदे बैठे हैं।

मौके पर नहीं दिखा कोई तकनीकी निरीक्षण

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि निर्माण स्थल पर

न तो कोई अभियंता मौजूद है

न ही तकनीकी मापदंडों की जांच की जा रही है

और न ही गुणवत्ता नियंत्रण का कोई बोर्ड लगाया गया है

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब ठेकेदार–विभागीय मिलीभगत का नतीजा है, जिसमें लाखों रुपये का खेल खुलेआम चल रहा है।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क जनता के टैक्स के पैसे से बन रही है, लेकिन गुणवत्ता से समझौता कर सरकारी राशि की खुली लूट की जा रही है।
लोगों ने सवाल उठाया है कि

“अगर आज जांच नहीं हुई तो क्या सड़क टूटने के बाद कार्रवाई होगी?”

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि

क्या जिला प्रशासन और प्रखंड स्तर के अधिकारी इस अनियमितता से अनजान हैं?

या फिर सब कुछ ‘टेबल के नीचे’ सेट है?

यदि तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना संदेह को और गहरा करता है।

क्या होगी कार्रवाई या फिर दब जाएगी फाइल?

हिरणपुर में पहले भी कई निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में जांच के नाम पर लीपापोती होती रही है।
अब देखना यह है कि
क्या इस मामले में सच में कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी कागज़ों में ही दबा दिया जाएगा?

👉 जिला उपायुक्त, पाकुड़ को चाहिए कि

निर्माण कार्य की तत्काल गुणवत्ता जांच कराएं

दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें

और जनता के पैसे की लूट पर पूर्ण विराम लगाएं

अब सवाल साफ है –
👉 क्या इस बार कार्रवाई दिखेगी या फिर यह भी “सब खेल चालू” वाला मामला बनकर रह जाएगा?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...