BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

निरसा में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, NH-19 पर मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब देवियाना गेट स्थित एनएच-19 पर मां उमा शक्ति फिलिंग पॉइंट के पास गोली चलने की घटना सामने आई। इस फायरिंग में पेट्रोल पंप मालिक और पत्थर व्यवसायी पारस सिंह के पुत्र सौरभ सिंह घायल हो गए। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और परिजन व पंप कर्मी दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद घायल सौरभ सिंह को इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बाखला भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक सुनसान इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जहां से कई अहम साक्ष्य बरामद हुए हैं। मौके से बियर की खाली बोतलें, चिप्स के पैकेट, एक गोली का खोखा और खून के धब्बे मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस प्रारंभिक तौर पर आशंका जता रही है कि घटना खाने-पीने के दौरान हुई फायरिंग से जुड़ी हो सकती है। एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने बताया कि पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी और जांच में घायल युवक की पहचान सौरभ सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि सौरभ पेट्रोल पंप मालिक के पुत्र हैं।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस परिस्थिति में चली और उस वक्त घटनास्थल पर कौन-कौन मौजूद था। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि सौरभ सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्टल है। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि फायरिंग उसी हथियार से हुई या किसी अन्य व्यक्ति ने गोली चलाई। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...