BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

रांची में प्रदर्शन: 4th ग्रेड भर्ती को लेकर सरकार से अभ्यर्थियों की दो टूक

Share
Share
Khabar365news

पलामू में 4th ग्रेड कर्मचारी पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर आन्दोलन तेज हो गया है। वहीं परीक्षा को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण पलामू के छात्र लगातार परेशान हैं। परीक्षा नहीं होने से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। परीक्षा की मांग को लेकर अब तक छात्र कई बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई बार वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और कई बार नगर विकास विभाग मंत्री संदीप सोनु से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

इसी क्रम में आज पलामू के लगभग 30 छात्र रांची पहुंचे और मुख्यमंत्री आवास एवं विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर अपनी बात रखने के प्रेस में जुटे रहे। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मूल और एकमात्र मांग परीक्षा कराए जाने की है, न कि 98–99 प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को सीधे नौकरी देने की। छात्रों का कहना हैं कि चयन प्रक्रिया परीक्षा आधारित, पारदर्शी और सभी को समान अवसर देने वाली हो।

छात्रों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे इस विषय में शीघ्र हस्तक्षेप कर पलामू 4th ग्रेड की परीक्षा कराने का स्पष्ट निर्देश जारी करें, ताकि छात्रों की अनिश्चितता समाप्त हो सके। इस दौरान छात्रों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तब तक वे राजधानी रांची से नहीं जायेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांड्रा के पास मालगाड़ी में आग से हड़कंप,

Khabar365newsकांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा के पास कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मानसून का जोर, 3 जिलों में रेड अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। मौसम...