BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में ज़हर बनता छड़वा डैम का पानी, विधायक ने किया बड़ा खुलासा

Share
Share
Khabar365news

सावधान… अगर आप हजारीबाग में रहते हैं और छड़वा डैम का सप्लाई पानी पीते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।क्या छड़वा डैम का पानी ज़हर बनता जा रहा है..? विधायक प्रदीप प्रसाद ने खुद मौके पर पहुंचकर ऐसा क्या देखा कि जनता से इस पानी को पीने से मना कर दिया…?
कड़ाके की ठंड… चारों तरफ घना कुहासा…लेकिन जनता के स्वास्थ्य की चिंता में विधायक प्रदीप प्रसाद सुबह ठीक 7 बजे छड़वा डैम पहुंचे। पानी सप्लाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण था। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वो चौंकाने वाली थी। पानी सप्लाई के गड्ढों में सिर्फ काई और कीचड़ नजर आया। न ब्लीचिंग पाउडर…न कोई केमिकल ट्रीटमेंट…न सुरक्षा व्यवस्था…न ही पीएचडी विभाग के मानकों का पालन।

सबसे हैरानी की बात, मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। पानी की शुद्धता जांचने वाला कोई सिस्टम नहीं दिखा। यानि उस पानी सप्लाई में अगर कोई जहरीला रसायन डाल दे तो पूरा पानी पीने वाले के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि वहां देखरेख के लिए कोई गार्ड तक नहीं था।

गंदगी और भारी लापरवाही देखकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन किया और कड़ी फटकार भी लगाई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने साफ कहा छड़वा डैम का पानी बिना शुद्धिकरण के एक गड्ढे से दूसरे गड्ढे होते हुए सीधे हजारीबाग की जनता तक पहुंच रहा है। ऐसा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग वासियों से अपील की है कि जब तक पानी सप्लाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक इस दूषित पानी का सेवन न करें। सवाल बड़ा है जनता के पीने के पानी से ऐसा खिलवाड़ क्यों..? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई..?और कब मिलेगा हजारीबाग को शुद्ध और सुरक्षित पानी?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhRanchi

अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात

Khabar365newsमहामहिम राज्यपाल से अंबा प्रसाद ने की महिला आयोग को क्रियाशील बनाने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू के मजदूरों ने ब्लैक डे काला दिवस मनाया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहस्पतिवार को पीबीयूएन एल पतरातू के...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली,

Khabar365newsपटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में गर्मी का असर तेज, अगले 4 दिनों में तापमान 3°C बढ़ने की संभावना

Khabar365newsअप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का एहसास तेजी से होने...