BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

झामुमो रैयतविस्थापित-प्रभावित समिति ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट जाम स्थगित

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

झामुमो रैयत विस्थापित-प्रभावित समिति, पतरातू की बैठक पतरातू प्रखंड के सोलिया फुटबॉल ग्राउंड में हुई। जिसकी अध्यक्षता मुमताज अंसारी और संचालन महादेव करमाली के द्वारा किया गया । बैठक में चर्चा किया गया कि झामुमो रैयत विस्थापित-प्रभावित समिति द्वारा कल दिनांक- 22/12/2025 को पतरातू औद्योगिक क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट जाम का घोषणा जो किया गया था जिसको लेकर प्लांट प्रबंधन द्वारा दिनांक-17/12/2025 को जो वार्ता के लिए बुलाया गया था वार्ता में प्लांट प्रबंधन द्वारा हम विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों के 8 सूत्री मांग पत्र पर सकारात्मक पहल जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया गया है।

जिसके चलते गेट जाम कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। समिति का कहना है कि प्लांट प्रबंधन यहां के विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों को स्थाई रोजगार एवं अन्य अधिकार है उसे देने का कार्य करें। प्लांट प्रबंधन को भी यहां के विस्थापित- प्रभावित ग्रामीण भी अपना सहयोग देंगे। लेकिन अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट प्रबंधन यहां के विस्थापित- प्रभावित ग्रामीणों को दरकिनार कर चलने का कोशिश करेगी। तो प्लांट को सुचारू रूप से नहीं चलने देंगे। बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष योगेंद्र यादव,

बलराम करमाली, देवेंद्र करमाली, चंद्रनाथ मांझी, संजीव मुंडा,दिनेश उरांव, विकास मुंडा, महेश करमाली, विनोद करमाली, संतोष महली, चंदू करमाली,रोशन भुईयां,मिराज अंसारी,समीर अंसारी, तबरेज अंसारी, प्रकाश महली, तिलेश्वर माहतो, सुनील उरांव, रितेश करमाली, कर्मा भुईयां, संजय भुईयां,रोशन भुईयां, लक्ष्मन महली,अजय भुईयां, संदीप उरांव, रोहित उरांव, विष्णु उरांव, रत्न उरांव, सुमित करमाली,शाशि यादव, सुभाष यादव इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...