BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेमंत सोरेन की संवेदनशीलता, एलेक्स मुंडा को मदद का निर्देश

Share
Share
Khabar365news

द फॉलोअप के पत्रकार सनी शारद द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई 8 वर्षीय एलेक्स मुंडा की कहानी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने एलेक्स की शिक्षा में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।  सनी शारद ने अपने ट्वीट में रांची के रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू की मार्मिक तस्वीर सामने रखी थी। उन्होंने लिखा था कि चौधरी फ़्यूल पेट्रोल पंप की रोशनी के नीचे हर रात 8 वर्षीय एलेक्स मुंडा पढ़ाई करता है। उसकी मां नूतन टोप्पो दिन भर पेट्रोल पंप पर मेहनत-मजदूरी करने के बाद रात को अपने बेटे को पढ़ाती हैं। सात साल पहले पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी नूतन टोप्पो के कंधों पर आ गई थी। पत्रकार सनी शारद ने ट्वीट में मां-बेटे के संघर्ष और जज़्बे की सराहना करते हुए उम्मीद जताई थी कि एलेक्स एक दिन अपने परिवार का नाम रोशन करेगा। 

इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए रांची उपायुक्त को टैग करते हुए निर्देश दिया कि मामले का संज्ञान लिया जाए और एलेक्स की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि मामले में संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एलेक्स को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो और उसे हर संभव सहयोग दिया जाए। मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन की इस पहल के बाद एलेक्स और उसकी मां को अब एक बेहतर भविष्य की उम्मीद जगी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...