BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ रहे लिपिक को आया कार्डियक अरेस्ट, स्टेशन पर मौत

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरकच्चो प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित एक लिपिक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा (बिहार) निवासी 49 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पंकज कुमार जम्मूतवी एक्सप्रेस से गयाजी अपनी पत्नी से मिलने जा रहे थे। ट्रेन खुलने में कुछ ही मिनट शेष थे, इसी जल्दबाजी में वे प्लेटफॉर्म पर दौड़ने लगे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। गिरते ही वे बेहोश हो गए, जिससे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही वहां मौजूद यात्रियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तत्काल मदद की। आरपीएफ के जवान उन्हें अपने वाहन से एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकना (कार्डियक अरेस्ट) माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही मरकच्चो प्रखंड के बीडीओ, प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी और जिले के वरीय अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। देर शाम पंकज कुमार के सहकर्मियों ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन रात में ही सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया गया कि पंकज कुमार दो वर्ष पूर्व मरकच्चो प्रखंड कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थापित हुए थे। इससे पहले वे निर्वाचन विभाग में कार्यरत थे। उनकी पत्नी गया जिले में शिक्षिका हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में झड़प मामले में ABVP नेता समेत 10 पर FIR,

Khabar365newsगिरिडीह। आंदोलन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने ABVP...