BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मरीज की गुहार पर देर रात देवघर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

Share
Share
Khabar365news

देवघर जिले के बसनली गांव से देर रात आई एक फोन कॉल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को तुरंत हरकत में ला दिया। फोन पर एक महिला कांपती आवाज में अपने पति की गंभीर हालत की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगा रही थी। महिला ने मंत्री से किसी भी हालत में गांव आने और अपने पति की जान बचाने की अपील की। फोन मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बिना किसी देरी के बसनली गांव के लिए रवाना हो गए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्वयं मरीज की जांच की, चिकित्सीय स्थिति की जानकारी ली और हालात की गंभीरता को समझा। जांच के दौरान यह सामने आया कि मरीज एक गरीब आदिवासी परिवार से है, जिसे पहले एम्स देवघर रेफर किया गया था, लेकिन वहां से इलाज के बिना रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने मंत्री को बताया कि एम्स में उन्हें इलाज नहीं मिला और वापस भेज दिया गया। यह सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एम्स प्रबंधन पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गरीब और आदिवासी मरीज बड़ी उम्मीद लेकर एम्स जाता है, लेकिन अगर वहां से भी बार-बार रेफर किया जाएगा तो ऐसे संस्थान की उपयोगिता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने इसे बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय बताते हुए कहा कि यदि इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है तो एम्स प्रबंधन को इसे स्पष्ट करना चाहिए। आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं एम्स जाकर इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और मरीज को रांची रेफर कराया। साथ ही परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो। रांची में मरीज के बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। इस मानवीय पहल से गांव के लोग भावुक हो उठे। ठंड भरी रात में मंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि वे वास्तव में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए काम करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक डॉ. इरफान अंसारी जैसे नेता हैं, उन्हें किसी बात का डर नहीं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भावुक होकर कहा कि यह कोई एहसान नहीं बल्कि उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वे पहले एक डॉक्टर हैं और डॉक्टर का सबसे बड़ा धर्म सेवा है। जब तक सांस है, वे जनता की सेवा करते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Jharkhandpatratupatratuआस्था

ब्रह्माकुमारीज भुरकुंडा सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा के साथ शिव और शंकर की झांकी से लोगों को दिया शिव संदेश

Khabar365newsमहाशिवरात्रि अर्थात् ज्योर्तिलिंग शिवबाबा का दिव्य अवतरण दिवस हैं- बीके रामदेव रिपोर्ट...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...