BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव के आसपास सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। यह कार्रवाई साइबर थाना गिरिडीह की टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित तरीके से की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी फर्जी लिंक एवं गैस कनेक्शन डिस्कनेक्शन के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रमेश्वर भगत के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद कुमार मंडल उर्फ अजी राज एवं दीपक कुमार मंडल के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे Maharashtra Natural Gas Limited (MNGL) के नाम से फर्जी लिंक भेजकर गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाते थे और लोगों से साइबर ठगी करते थे। इस संबंध में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 42/2025, दिनांक 26.12.2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं फरार आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार मंडल के रूप में की गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 मोबाइल फोन, 03 सिम कार्ड एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...