Jharkhand

युवा महोत्सव में भाग लेने आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की टीम पहुंची उड़ीसा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। कलिंगा विश्वविद्यालय, भूवनेश्वर में 23 दिसंबर से आयोजित 36वां अंतर विश्वविद्यालय ईस्ट जोन युवा महोत्सव में भाग लेने आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के विद्यार्थीयों की टीम उड़ीसा पहुंची। बता दें कि इस अंतर विश्वविद्यालय ईस्ट जोन युवा महोत्सव में 111 विश्वविद्यालय के प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में भाग ले रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुल 11 विद्यार्थी रंगोली, फोटोग्राफी, ग्रूपसॉन्ग, मेंहदी, पेंटिंग, गायन समेत आठ विधाओं में हिस्सा लेने कलिंगा विश्वविद्यालय, भूवनेश्वर गए हैं। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव जैसे बड़े कार्यक्रम में शिरकत से विद्यार्थियों का मनोबल तो बढ़ता ही है, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा भी मिलती है। वहीं आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने के साथ साथ विश्वविद्यालय में खेलकूद, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित भी किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का समावेशी विकास संभव हो सके। बताते चलें कि शुक्रवार से अंतर विश्वविद्यालय ईस्ट जोन युवा महोत्सव शुरू होकर आगामी 27 दिसंबर यानी मंगलवार तक चलेगी। युवा महोत्सव में जाने वालों में आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से समन्वयक डॉ रोज़ीकांत व विद्यार्थियों में नलिन कुमार, अविनीत कुमार, किरण कुमारी, कोमल कुमार, प्रणीत कुमार, निशा शर्मा, ऋतिक राज, अमन गुप्ता, निलेश, साहिल व श्वेता कुमारी के नाम शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...