BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में नववर्ष से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

Share
Share
Khabar365news

नववर्ष के आगमन से पूर्व जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा शहरी क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहरी इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अभियान के तहत दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई, वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नववर्ष के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ठंड को देखते हुए मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंद बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना भी है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नववर्ष का स्वागत शांति एवं सौहार्द के साथ करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...