BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नए साल पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, 65 करोड़ की दारू गटक गये लोग

Share
Share
Khabar365news

नए साल के मौके पर झारखंड में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक राज्य में लगभग 65 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री का अनुमान है। झारखंड शराब व्यापारी संघ के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि तीन दिनों में बिक्री 65 से 70 करोड़ रुपये के बीच रही। उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप पूरी बिक्री नहीं हो पाई। सर्वाधिक बिक्री 31 दिसंबर को हुई, जब पूरे राज्य में लगभग 30 करोड़ रुपये की शराब बिकी। यह पिछले साल 31 दिसंबर की तुलना में लगभग ढाई करोड़ रुपये अधिक है। पिछले साल 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपये और 30 दिसंबर को 16 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। दो दिन में कुल मिलाकर 46 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।

1 जनवरी को भी अनुमानित 18 से 19 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है, हालांकि इसका आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है। इन तीन दिनों में कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले लगभग पांच करोड़ रुपये अधिक रही। पिछले वर्ष इसी मौके पर तीन दिनों में लगभग 60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी। रांची में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक लगभग 10 करोड़ रुपये की शराब बिकी। नए साल के अवसर पर राज्य में दो दर्जन से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे। इसके अलावा लगभग 30 बार और रेस्तरां को एक्सटेंशन काउंटर की अनुमति दी गई, जिससे निर्धारित समय से दो घंटे अधिक शराब बिक्री की जा सकी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...