BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: CSP संचालक से लूट, ग्रामीणों के घेराव में फायरिंग कर फरार

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर लूट की घटना का अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम पिपरासोल निवासी सीएसपी संचालक नारायण पंडित, कुरवा स्टेट बैंक से लेन-देन का कार्य निपटाकर अपने सीएसपी केंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान कुरवा शमशान घाट के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और पिस्तौल की नोंक पर 20 हजार रूपये नकद तथा एक मोबाइल फोन लूट लिया।

लूट की वारदात के बाद तीनों अपराधी मौके से भागने लगे। तभी आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने ग्रामीणों को डराने के उद्देश्य से पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। 

घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार भोक्ता अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं बगल के एक गांव के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीनों नकाबपोश अपराधियों को भागते हुए देखा गया है।

घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। इधर पीड़ित सीएसपी संचालक नारायण पंडित ने करमाटांड़ थाना में लिखित आवेदन दिया है। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार भोक्ता ने बताया कि घटना की जांच जारी है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...