BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में अधिवक्ता की पत्नी का बाथरूम से जला शव बरामद

Share
Share
Khabar365news

दुमका के बगनोचा मोहल्ले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के सीनियर अधिवक्ता संजीव कुमार गोराई की 53 वर्षीय पत्नी नमिता गोराई का बाथरूम में जला शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिवक्ता संजीव कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी लंबे समय से त्वचा रोग से परेशान थीं और इलाज के लिए दुमका, आसनसोल और दिल्ली के एम्स में उपचार भी करवाया गया। संजीव ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर उनकी पत्नी ने कथित रूप से आत्महत्या की।

घटना के दिन अधिवक्ता कोर्ट में थे। घर में उनकी पत्नी, वृद्ध माता और छोटे भाई थे। दोपहर लगभग तीन बजे जब छोटा भाई घर लौटा, तो उसने देखा कि भाभी बाथरूम में हैं और काफी देर होने के बावजूद बाहर नहीं निकलीं। बाहर से जलने की गंध भी आ रही थी। छोटे भाई ने जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि नमिता पूरी तरह जली हुई थीं और उनकी मौत हो चुकी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़े। सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी जगनाथ धान और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया गया, लेकिन रात होने के कारण पोस्टमार्टम तुरंत नहीं हो पाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...