JharkhandRamgarh

बीएफसीएल की सराहनीय पहल: ओंकार वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को मिलेगा अयोध्या में रामलला दर्शन का सौभाग्य

Share
Share
Khabar365news

बुज़ुर्गों की बरसों पुरानी मुराद हुई पूरी, बीएफसीएल ले जाएगा अयोध्या रामलला के दर्शन

ओरमांझी स्थित ओंकार वृद्ध आश्रम के बुज़ुर्गों की वर्षों पुरानी आस्था अब साकार होने जा रही है। श्री राकेश गुप्ता, सीनियर जीएम को आश्रम के वृद्धजनों ने रामलला के दर्शन की इच्छा जाहिर की थी उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड (बीएफसीएल) ने CSR के तहत आश्रम के इच्छुक बुज़ुर्गों को निःशुल्क अयोध्या रामलला एवं रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के दर्शन कराने की घोषणा की है। नए साल पर आश्रम पहुँची बीएफसीएल टीम के समक्ष बुज़ुर्गों ने अपनी इच्छा जताई थी, जिसे प्रबंधन ने तुरंत स्वीकार किया।

ठंड से राहत, मन को भक्ति—बीएफसीएल की पहल ने बुज़ुर्गों के चेहरे पर लौटा दी मुस्कान

कड़ाके की ठंड में बीएफसीएल ने ओंकार वृद्ध आश्रम के बुज़ुर्गों को स्वेटर, टोपी, मोज़े, दस्ताने और थर्मस फ्लास्क वितरित कर राहत दी। साथ ही आश्रम को वॉशिंग मशीन, अलमारी और म्यूजिक सिस्टम भी भेंट किया गया। बुज़ुर्गों ने कहा कि बीएफसीएल केवल मददगार संस्था नहीं, बल्कि उनके परिवार की तरह साथ खड़ा है।

बीएफसीएल हमारे लिए मसीहा है” — बुज़ुर्गों को मिलेगा सम्मान और आस्था का साथ

ओंकार वृद्ध आश्रम के बुज़ुर्गों ने बीएफसीएल की मानवीय पहल की खुलकर सराहना की। उनका कहना है कि संस्था न सिर्फ भोजन और वस्त्र उपलब्ध कराती है, बल्कि उनकी भावनाओं और आस्था का भी पूरा सम्मान करती है। बीएफसीएल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि समाज के वंचित वर्गों के लिए ऐसी पहलें आगे भी जारी रहेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...