BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

बेटों की बेरुखी से टूटा बुजुर्ग, गोली मारकर की आत्महत्या

Share
Share
Khabar365news

उत्तरप्रदेश के सैदपुर कस्बे में कई दिन से बीमार 92 वर्षीय बुजुर्ग विद्या सागर रस्तोगी ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनके शव को कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर निवासी विद्या सागर रस्तोगी अकेले रहते थे। उनके चार बेटे थे, जिनमें दो बेटों की मृत्यु हो चुकी है। एक बेटा बरेली और एक बेटा दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। दो बेटे के बच्चे भी बाहर रहते हैं। यहां विद्या सागर अकेले रहते थे। उनका आकर खाना दे जाता था। कई दिन से उनकी तबियत खराब थी। उनकी पेशाब रुक गई थी। इसके बावजूद उनके बेटे नहीं आए। जिससे परेशान होकर उन्होंने अपने कमरे में तमंचे से सीने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह 11 बजे उनका भतीजा खाना लेकर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। मौके से तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...