BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा से लापता भाई-बहन की अब AI से होगी तलाश, गठित की गई विशेष टीम

Share
Share
Khabar365news

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मल्लार कोचा से 2 जनवरी को अपहृत दो मासूम भाई-बहन (7 वर्षीय अंश और 6 वर्षीय अंशिका) का सुराग लगाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जाएगा। एसआईटी और टेक्निकल टीम की शुरुआती विफलता के बाद वरीय अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। इसके लिए 5 दरोगा की एक विशेष टीम बनाई गई है, जो एसएसपी और सिटी एसपी की सीधी निगरानी में AI के माध्यम से संदिग्धों और वाहनों की पहचान करेगी।

पुलिस की कार्यप्रणाली के तहत चिह्नित सीसीटीवी फुटेज को AI सॉफ्टवेयर से स्कैन कराया जाएगा। यह तकनीक इलाके में आने-जाने वाली गाड़ियों के मॉडल और रंग के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट करेगी। AI यह डेटा भी विश्लेषण करेगा कि कौन सी गाड़ी सबसे अधिक बार इलाके में दिखी और कौन सी मुख्य सड़क से ब्रांच रोड की ओर गई। इनपुट मिलने के बाद पुलिस संदिग्ध वाहनों का मैनुअल सत्यापन करेगी।

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहु और अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस को 2 दिनों का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक बच्चे बरामद नहीं हुए तो एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इधर, आक्रोशित लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर रविवार को धुर्वा बंद का आह्वान भी किया है।

पुलिस ने अब तक शहर के हर रास्ते, तालाबों और कुओं तक की खाक छानी है। मौसीबाड़ी इलाके में घर-घर तलाशी लेने के साथ ही नशेड़ियों और संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर उस संभावित एंगल पर काम कर रही है जिससे मासूमों का पता चल सके, लेकिन फिलहाल अब तक की सारी कोशिशें असफल रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Khabar365newsलोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...