Home Jharkhand अखिल भारतीय भुईयां समाज का 15 वां पारिवारिक मिलन समारोह सह सम्मेलन
Jharkhand

अखिल भारतीय भुईयां समाज का 15 वां पारिवारिक मिलन समारोह सह सम्मेलन

Share
Share

धनबाद : मंगलवार को टाउन हॉल में अखिल भारतीय भुजिया समाज का 15 वां पारिवारिक मिलन समारोह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें समाज के हजारों महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर दुलाल भुइयां ने कहा दहेज प्रथा मुक्त समाज, बाल विवाह, जात – पात के भेद भाव से दूर हटकर भुईयां समाज को एक नई ऊंचाई तक लेकर जाना है। वे मंगलवार को न्यू टाउन हॉल धनबाद में भुईयां समाज का परिवारिक मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि भुईयां समाज को हरेक स्तर पर विकास करनी होगी। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में समाज के लोगों को जागरूक होना होगा। तभी समाज के साथ देश का विकास होगा। साथ ही 15 वें अखिल भारतीय भुइयां समाज पारिवारिक सम्मेलन में उपस्थित विशिष्ट अतिथि राजेश मांझी पूर्व सांसद बिहार ने कहा कि भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरा हो चुकें। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन सरकार भुइयां जाति की ओर अभी तक बिल्कुल भी ध्यान नहीं दी है। इसके लिए कई बार केंद्र सरकार को भुइयां जाति की ओर ध्यान आकर्षित कराई गई पर किसी प्रकार की अभी तक पहल नहीं की गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के बच्चों ने आकर्षक व मनमोहक पोशाक पहन करो झारखंडी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद युवाओं ने ढोल मांदर की थाप पर पारंपरिक गीत प्रस्तुत किया। समारोह को लेकर जिले के हर एक प्रखंड और दूसरे राज्य के विभिन्न जिलों से भी लोग उपस्थित हुए।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRamgahRamgarhआस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर किला मंदिर में 63वें महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगढ़ किला मंदिर में गूंजा जयकारा, 63वें महायज्ञ की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

घाघीडीह जेल में देर रात छापेमारी, ढाई घंटे तक चली सघन जांच

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने...