Jharkhand

हज़ारीबाग लोकसभा के लिये सौगात

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग में ₹153 करोड़ से होगा 2 विशाल सड़क परियोजनाओं का निर्माण

सांसद जयंत सिन्हा जी के आग्रह को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने दी स्वीकृति

माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी हज़ारीबाग व रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य सड़क परियोजनाओं के निर्माण हेतु सदैव प्रयासरत रहते हैं। उनकी विकासशील सोच, दृष्टि व प्रयासों के फलस्वरूप ही आज संसदीय क्षेत्र में हज़ारों करोड़ की सड़क संबंधी परियोजनाओं क्रियान्वित हैं।

श्री जयंत सिन्हा जी के प्रयासों से ही क्षेत्र में बरही-हज़ारीबाग फोरलेन, हज़ारीबाग बाईपास समेत NH-2, NH-31 व NH-33 में अनेक परियोजनाएं चल रही हैं। इनके निर्माण से लाखों यात्रियों को आवागमन में सुविधा हुई है।

ज्ञात हो कि श्री जयंत सिन्हा जी ने कुछ समय पूर्व माननीय केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से हज़ारीबाग लोकसभा में विभिन्न सड़कों के शीघ्र निर्माण हेतु आग्रह किया था। उनके आग्रह पर माननीय नितिन गडकरी जी ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में सड़क सम्बन्धी कार्यों के लिए ₹153 करोड़ से अधिक की विशाल परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसमें ₹84.65 करोड़ से दुवारी से रोल रोड तक 2 लेन सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। साथ ही ₹68.45 करोड़ से बनासो से बुढ़गड़ा तक मार्ग का निर्माण किया जायेगा। इन सड़कों के निर्माण से यातायात बेहद सुगम व सुरक्षित बनेगा, जिससे यात्रियों को अत्यंत सुविधा होगी।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा रहे हैं। क्षेत्र में रोड कनेक्टिविटी व निर्माण को निरंतर सुदृढ़ बनाया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व नितिन गडकरी जी के मार्गदर्शन में पूरे देश समेत हज़ारीबाग व रामगढ़ में सड़क एवं राजमार्ग के निर्माण में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। इन सड़कों के निर्माण से यातायात सुगम व सुरक्षित बनेगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होने वाली है। उन्होंने इन जनकल्याणकरी परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री जी व नितिन गडकरी जी का हज़ारीबाग लोकसभा वासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...