Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता रामा सोनी ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।अपने संबोधन में रामा सोनी ने कहा कि भारत की आजादी आसान नहीं थी। इसे हासिल करने के लिए हमारे देश के असंख्य वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया। संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का भरोसा दिया है।उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेने का दिन है। हमें अपने कर्तव्यों को समझते हुए देश के विकास में ईमानदारी से योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। समारोह शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...

Uncategorized

आज का मेहता समाज, आत्ममंथन की आवश्यकता: दयानंद कुमार

Khabar365newsआलेख- दयानंद कुमार, समाजसेवी, हजारीबाग मेहता समाज संख्या में भले ही छोटा...