Uncategorized

प्रभावित प्रतिरोध मंच ने चूरी परियोजना प्रबंधन को सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र

Share
Share
Khabar365news

चूरी प्रबंधन को मांग पत्र देते मंच के सदस्य

खलारी। प्रभावित प्रतिरोध मंच ने चूरी परियोजना प्रबंधन को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। गुरुवार को परियोजना कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी कमल मांझी को पत्र सौंपा गया ।जिसमें जॉय माइनिंग कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवकों को नौकरी देने, परियोजना से सटे ग्रामीण इलाकों में बिजली, पानी ,सड़क की व्यवस्था करने, कॉलोनी की रोड लाइट दुरुस्त करने और खेल मैदान का सुंदरीकरण करने, परियोजना के लिए नई स्कूल बस एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करने, चूरी पुल के दोनो बगल गार्डवाल बनाने, चूरी सबस्टेशन में 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, रोड मोड में कोयले का आवंटन बढ़ाने, 25% लोडिंग का काम मजदूरों से कराने, स्थानीय संवेदक को काम देने, लंबित रैयत को नौकरी मुआवजा देने, डकरा महाप्रबंधक कार्यालय से लेकर लायंस क्लब तक सड़क के दोनों किनारे पैदल आने-जाने के लिए फुटपाथ बनाने सहित 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र के माध्यम से प्रबंधन को 10 दिनों का समय दिया गया यदि 10 दिनों में मांग पूरा नहीं किया गया तो 13 मार्च को परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। जिसके बाद आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। पत्र सौंपे जाने के मौके पर मंच के अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सुनील सिंह, अशोक महतो, सोनू पांडे,मनोज महतो, सोनू पांडे, दुर्गा महतो, राम अवतार राम, संतोष महतो, इंटेक्स मद्रासी, मनीष महतो, भोला पांडे, राजेश महतो, गुड्डू चौहान, दीपक महतो शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...