BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

आरपीएफ राची के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 19.02.2026 को आरपीएफ पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा हटिया पर ऑपरेशन “सतर्क” के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 एवं 02 पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं एक लावारिस बैग की तलाशी लेने पर कुल 85 बोतल शराब बरामद की गई, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,02,000/- है।कार्रवाई के क्रम में तीन व्यक्तियों—(i) नवजीत कुमार (जिला अरवल, बिहार), (ii) मुकेश कुमार सिंह (जिला रांची, झारखंड), एवं (iii) महेश सोनी (जिला रांची, झारखंड) को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में 18 बोतल शराब मुख्य द्वार के पास लावारिस अवस्था में बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब को रांची से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 (हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस) से बिहार ले जाकर अधिक दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे। सभी बरामद शराब की बोतलों को विधिवत जब्त कर आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस सराहनीय कार्य में आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार, उप निरीक्षक दीपक कुमार, उप निरीक्षक उज्ज्वल कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार तथा स्टाफ बसंत सोय, राजेश रौशन, दिनेश प्रसाद, बसंती कुमारी, निधि कुमारी एवं अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...