BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर की खेत से मिली लाश

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले के रामकांडा थानाक्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गिरजा सिंह की पुत्री का शव गांव से करीब 700 मीटर दूर अरहर के खेत से बरामद किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक शाम गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह से लौट रही थी। वह 4-5 वर्ष के दो छोटे बच्चों के साथ घर की ओर आ रही थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंची। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने बैठक कर खोजबीन की, इसी दौरान अरहर के खेत से किशोरी का शव बरामद हुआ। शव के गले पर निशान पाए गए हैं। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पत्थर बना हथियार, रिश्तों का हुआ कत्ल… पत्नी की हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांदुपरता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राजधानी एक्सप्रेस में छूटा महंगा टैबलेट आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया

Khabar365newsआरपीएफ राँची के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

हैसला पंचायत में पुलिस प्रशासन का अतिक्रमण का मार, लोग परेशान

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को फिर से दुबारा हेसला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल द्वारा नए श्रम संहिताओं की समझ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु कर्मचारी विकास केंद्र पीवीयूएनएल पतरातु द्वारा...