BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार बनी काल, रामगढ़ में कार और बाइक हादसे में गई युवक की जान

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़  जिला  स्थित बरकाकाना थाना क्षेत्र में कल बुधवार की रात रामगढ़-पतरातू मेन रोड पर मुंडा ढाबा के पास हुई एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि जैसे ही कार और बाइक में भिड़ंत हुई मौके पर ही बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक, भुरकुंडा से रामगढ़ जा रही एक कार और बरकाकाना से घुटूवा जा रही एक बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जबकि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मोजाहिद अंसारी उर्फ छोटे को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक ईदुल अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही लोगों में गुस्सा भड़क उठा और शव को सड़क पर रखकर रात भर सड़क जाम कर रखा।

सूचना मिलने पर बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को नियंत्रण में लिया। वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हुआ। वे प्रशासन से मुआवजे और दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...