BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट के आरोप में ASI निलंबित

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा में टोटो चालक के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुधीर कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जामताड़ा बाजार क्षेत्र में एएसआई पर एक टोटो चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि बिना किसी ठोस कारण के उन्होंने वर्दी का दुरुपयोग करते हुए चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया।

24 फरवरी को सामने आए वीडियो में एएसआई को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए भी देखा गया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया। किसी राहगीर द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे ने मामले को गंभीरता से लिया। जामताड़ा पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी का आचरण घोर अनुशासनहीनता, उदंडता और मनमानेपन को दर्शाता है, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि प्रभावित हुई है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एएसआई सुधीर कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जामताड़ा निर्धारित किया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि विभागीय जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल, पतरातू में निःशुल्क दाँत जाँच शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल,...