BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में दो बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर, कई यात्री घायल

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा जिला के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य सड़क पर बांसभीट्टा गांव के पास दो बसों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए और वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना की सूचना मिलते ही बोआरीजोर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोआरीजोर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी भीषण थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। जिस तरह से बसें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उसे देखते हुए बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑनलाइन बुक होगा सामुदायिक भवन

Khabar365newsरांची। अब शादी-विवाह, जन्मदिन, पारिवारिक समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...